Rajasthan Live 24×7

पोते को मोबाइल फोन दिलाने पर बेटे ने की पिता की हत्या, मां गंभीर घायल

 

बीकानेर।  गजसिंहपुर (श्रीगंगानगर ) थाना क्षेत्र के गांव 2 एफ एफ (बी) में गुरुवार रात एक युवक ने उसके पुत्र को मोबाइल फोन दिलाने पर अपने 62 वर्षीय पिता की हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह गुरुवार घटना करीब 9 बजे की है। बुजुर्ग ने अपने पोते की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन ऑर्डर किया था।

पुलिस के अनुसार हरप्रीत सिंह ने अपने पिता मेजर सिंह (62) पुत्र बलबीर सिंह जट सिख व अपनी मां जसविंद्र कौर के सिर पर किसी धारदार हथियार से चोटें मार कर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में उन्हें राजकीय चिकित्सालय गजसिंहपुर लाया गया। इलाज के दौरान मेजर सिंह पुत्र बलबीर सिंह की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल जसविंदर कौर को श्रीगंगानगर रेफर किया गया। थानाअधिकारी समर वीर सिंह मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पुत्र को रात को ही राउंडअप कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र में मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद तैश में आए पुत्र ने मां व पिता को पीट-पीट कर घायल कर दिया।