खाजूवाला।
- कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में खाजूवाला पंचायत समिति से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े सिमरनजीत उर्फ भोला सिंह स्थानीय विधायक गोविंद राम मेघवाल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिमरनजीत सिंह भोला को स्थानीय विधायक गोविंद राम मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया इस अवसर पर भोला सिंह ने कहा कि वे काफी लंबे समय से इस पर विचार कर रहे थे आज उनकी कामना पूरी हुई।
- इस पर खाजूवाला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता धीरेंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस विचारधारा से अवगत हों जो जनकल्याणकारी एवम सभी पंथों को ,सभी धर्मों को,36 कौमों को साथ लेकर चलने वाली एवम विकासोउन्मुखी है।
