खाजूवाला
- खाजूवाला।सोमवार को खाजूवाला क्षेत्र में मंदबुद्धि व्यक्ति के घूमते हुए मिलने पर पुलिस थाना खाजूवाला में ग्रामीणों ने सूचना दी।मंदबुद्धि प्रतीत होने वाले इस व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद पंडित पुत्र सिपाही मिर्जापुर यूपी निवासी होना बताया।
- लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण अरविंद पंडित नाम का यह व्यक्ति अपनी पूरी जानकारी नहीं दे रहा था। सुचना मिलते ही हेड कांस्टेबल विमल कुमार व हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा द्वारा समाजसेवी हनीफ नागौरी, देवीलाल जोईया खाजूवाला के सहयोग से मंदबुद्धि व्यक्ति को हर प्रभ सेवा समिति आश्रम 41 आरबी पदमपुर में देखभाल व ईलाज के लिए छुड़वाया गया।
- इस नेक कार्य में सोमवार को पुलिस थाना खाजूवाला की महिला कांस्टेबल द्रोपदी व महिला कांस्टेबल कुलविन्द्र का भी अहम योगदान एवं सहयोग रहा।
