Rajasthan Live 24×7

3 चरणों में खुलें स्कूल:एक से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 1 जनवरी से खोले जा सकते हैं स्कूल

विद्यार्थी-शिक्षकों के लिए प्रस्तावित गाइडलाइन

क्लास रूम व स्कूल

  • स्कूल के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, शौचालय, पानी की टंकियां को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाए।
  • स्कूलों में हाथ धोने के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए।
  • यथासंभव हर क्लास के बाहर फुट ऑपरेटेड सैनिटाइज स्टैंड की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए भामाशाह, विद्यार्थी कोष और विकास कोष की राशि का उपयोग किया जाएगा।
  • अलग-अलग कक्षाओं के आगमन और प्रस्थान का समय भी अलग-अलग रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
  • स्कूलों में पर्याप्त मास्क की व्यवस्था की जाएगी।

विद्यार्थी और शिक्षक

  • विद्यार्थी पेन, नोटबुक और किताब साझा नहीं कर सकेंगे।
  • विद्यार्थी अपने कक्ष में ही भोजन करेंगे और यथासंभव बच्चे पानी की बोतल खुद ही लाएंगे। बोतल नहीं लाने की स्थिति में स्कूल में ही स्वच्छ पानी का इंतजाम करवाना जरूरी होगा।
  • शिक्षक स्टाफ कक्ष में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • स्टाफ और विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आने के लिए सख्ती से पाबंद किया जाए। मास्क या फेसकवर के बिना किसी आगंतुक को स्कूल परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए।
  • मिड डे मील में सूखा राशन ही वितरित किया जाए।

स्कूलवाहिनी सैनिटाइज होगी

  • स्कूल वाहिनी के उपयोग से पहले उसको अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाए। यथा संभव बच्चों के बैठने का स्थान बदला नहीं जाए।
  • बालवाहिनी के ड्राइवर व कंडक्टर के लिए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरूरी होगा।
  • स्कूलों के बाहर ठेले और खोमचे वाले विक्रेताओं का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा।

बीमार बच्चों के लिए ये नियम