राज्य में 30 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, आदेश जारी
Kamal Swami
राज्य में 30 नवंबर तक ब स्कूल-कॉलेज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे , इससे पहले 16 नवंबर को स्कूल-कॉलेज खोलने के आदेश थे । राज्य सरकार के समसंख्यक आदेश दिनांक 1 नवंबर, 2020 के द्वारा स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान एवं नियमित कक्षा गतिविधियां दिनांक 16 नवंबर, 2020 तक बंद रहेंगी, के आदेश जारी किये गये थे। अब राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आदेश दिनांक 1 नवंबर, 2020 द्वारा जारी किये गये निर्देश दिनांक 30 नवम्बर 2020 तक प्रभावी रहेंगे।