- बारां. कृषि उपज मंडी के एक अनाज व्यापारी के साथ जिले के एक व्यापारी द्वारा धोखाधड़ी कर गेहूं के स्थान पर रेत व पत्थर डस्ट भरकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कृषि उपज मंडी के गेहूं व्यापारी सतीश खंडेलवाल बाहर के बड़े मिल व्यापारियों को गेहूं की गेहूं की रैक भिजवाने का कार्य करते हैं। उन्हें शिकायत मिली कि गेहूं के साथ रेत व पत्थर डस्ट काफी मात्रा में आ रही है। इसको लेकर व्यापारी ने रैक लगने के दौरान पड़ताल के लिए चार मुनीम तैनात किए।
-
इस दौरान जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र के एक व्यापारी द्वारा भेजे गए गेहूं में धोखाधड़ी सामने आई। जिसमें गेहूं के कट्टे में 5 किलो गेहूं नीचे और करीब पांच सात किलो गेहूं के उपर रेत व पत्थर डस्ट भरकर भिजवाई गई थी। एक कट्टे में करीब 40 किलो से भी अधिक डस्ट या रेत भरी कर भिजवाई जा रही थी। उक्त व्यापारी से 2 गाडिय़ां गेहूं की आई थी। व्यापारी खंडेलवाल ने बताया कि रैक लगने के दौरान अन्य व्यापारियों से सीधा माल रैक में लोड होता है। जिस कारण यहां पर पता नहीं चल पाता है। ऐसे में उक्त व्यापारी अन्य और व्यापारियों के साथ भी धोखाधड़ी कर रहा था। काफी समय से वह इस तरह की धोखाधड़ी करते आने की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय ब्रोकर के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाती है तो ब्रोकर से इसकी शिकायत की है। साथ ही कानूनी कर्रवाई भी की जाएगी।
गेहूं के कट्टों में भर रहा था रेत और पत्थर का चूरा
