Rajasthan Live 24×7

समाजवादी पार्टी का कोई आधार नहीं- मायावती

उत्तरप्रदेश में आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी पर समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती द्वारा यह कहा गया था। कि समाजवादी पार्टी की यह बहुत बड़ी ला चारी है कि वह उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव छोटी पार्टियों के साथ मिलकर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरेगी। मायावती ने यह भी कहा कि
समाजवादी पार्टी ऐसा इसलिए करने को मज बूर है, क्योंकि देश की ज्यादातर बड़ी व मशहूर पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर मानती हैं।
मायावती ने ट्वीट कर ली चुटकी

संजय सिंह की साथ हुई अखिलेश की बैठक पर मायावती का बयान आया है। मायावती(Mayawati) ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “समाजवादी पार्टी(SP) की घोर स्वार्थी, छोटी व खासकर दलित वि रोधी सोच और कार्यशैली आदि के अनुभवों और इसके भुक्तभोगी होने के कारण देश की ज्यादातर बड़ी व मशहूर पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज्यादा बेहतर समझती हैं, जो सर्वविदित है।” मायावती(Mayawati) अगले ट्वीट में लिखते हैं कि “इसीलिए आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही ल ड़ेगी। ऐसा कहना व करना सपा की महाला चारी नहीं है तो और क्या है।