Rajasthan Live 24×7

सालासर दरबार- कल से बालाजी महाराज के दर्शन, शुरू ये है शर्तें

कल से सालासर बालाजी का मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा। इस संबंध में

आज बालाजी मंदिर में बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर सांवरमल वर्मा, एसपी नारायण टोगस, सीएमएचओ मनो शर्मा सहित मंदिर पुजारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोला जाएगा, लेकिन दर्शन वही व्यक्ति कर सकेगा जिसके पास आरटी-पीसीआर रिपोर्ट व वैक्सीन की डोज लगी हो, इनके नहीं होने की अवस्था में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर सुबह 5 बजे से सायं 4 बजे तक खुलेगा।