जयपुर: राजस्थान के चिकित्सा जगत से जुड़ी आज की सबसे दुखद खबर सामने आई हैं. प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ.अशोक पानगड़िया का आज निधन हो गया. डॉ.पानगड़िया कोरोना के बाद पोस्ट कोविड की दिक्कत झेल रहे थे. आज ही डॉ.अशोक पानगड़िया का अंतिम संस्कार किया जाएगा. डॉ.पानगड़िया के निधन से देशभर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर छा गई
