राजस्थान सरकार ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर बोनस देने का फैसला लिया है। सीएम अशोक गहलोत के इस फैसले से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बोनस का यह पैसा गजेटेज अधिकारियों को छोड़कर बाकी राज्य कर्मचारियों को दिया जाएगा। जो कर्मचारी राजस्थान सिविल सेवा नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल- 12 या ग्रेड पे- 4800 और इससे नीचे के लेवल की तनख्वाह ले रहे हैं। उन सभी को बोनस मिलेगा।
राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस:6 हजार 774 रुपए अधिकतम मिलेंगे; कैश केवल 75 फीसदी ही मिलेगा
