Indian Railway: बस इस नियम को करें फॉलो, किसी भी ट्रेन में झट से मिल जाएगी कंफर्म टिकट…

Indian Railway: गर्मियों की छुटी का समय आ गया है। साथ ही शादी विवाह का समय भी शुरू हो रहा है। इस समय देश भर में लोग एक जगह से दूसरी जगहों पर जाते है। ऐसे में ट्रेन की टिकट मिलना तो दूर प्लेन की टिकट भी आसानी से नहीं मिलती है। किस्मत से अगर ट्रेन की टिकट मिल भी गई तो कंफर्म होने का पता ही नहीं चलता है। ऐसा होने के बाद आपके घूमने, शादी विवाह आदि के प्लान पर पानी फिर जाता है। लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा। आज हम आपको बताने जा रहे है, कैसे आप अपने लिए एक कंफर्म टिकट बुक कर सकते है।
मास्टर लिस्ट आएगी आपके काम
जब कभी भी आप ट्रेन की टिकट बुक करने जाये तो मास्टर लिस्ट आपके बेहद काम आएंगी। आप इस मास्टर लिस्ट में पहले से ही यात्रियों की जानकारी को सेव कर सकते हैं। आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट को माई प्रोफाइल पर जाकर भी सेव कर सकते हैं। इसके बाद आप बेहद आसानी से अपनी टिकट बुक कर पाएंगे। जब भी टिकट बुक करना हो तो बस Add Passenger पर क्लिक कर जिसे एड करना हो कर लें। इस तरह आप बेहद आसानी से एक कंफर्म टिकट बुक कर सकते है।
IRCTC के वॉलेट में रखें पैसा
जल्दी से कंफर्म टिकट बुक करने के लिए आप IRCTC के वॉलेट में पैसा रख सकते है। इससे आपको कार्ड डिटेल्स को नहीं भरना होगा। ऐसा करके आप तेज़ी से टिकट के पैसे का भुगतान कर सकते है और अपने लिए एक कंफर्म टिकट बुक कर सकते है। इससे आपका समय भी बचेगा।
टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जब भी आप टिकट बुक कर रहे हो तो इस बात पर जरूर ध्यान दे कि आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। ताकि बुकिंग के बीच में आपको किसी परे शानी का सामना न करना पड़े। जब भी आप टिकट बुक करने की सोचे तो टिकट के लाइव होने से पहले IRCTC की वेबसाइट में लॉगिन कर लें। पहले से लॉगिन होने के कारण टिकट के लाइव होते ही आप उसकी बुकिंग कर पाएंगे।
OTP के लिए फ़ोन को रखे पास
अगर आप IRCTC वॉलेट में पैसा नहीं रखना चाहते है तो कोई बात नहीं, पर आप ये काम जरूर कर लें। जब भी टिकट बुक करने जाये तो अपनी बैंक डिटेल्स अपने पास रखें। OTP के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी अपने पास रखें। इससे आपका समय बचेगा और आप जल्दी से अपने लिए टिकट बुक कर पाएंगे।
ज्यादा कोटे वाले ट्रेन का करे चुनाव
जब भी आप ट्रेन की टिकट बुक करने जाये तो उस ट्रेन का चुनाव करें, जिसमें अधिक टिकट हो। इससे कंफर्म टिकट मिलने की अधिक संभावना है। एक और उपाय आप ये कर सकते है कि ट्रेन बुक करते समय दो ब्राउज़र को खोलकर रखें। इससे आप फायदा ये होगा कि एक ब्राउज़र सही से काम नहीं कर रहा हो तो आप जल्दी से दूसरे ब्राउज़र से टिकट बुक कर सकते है।