- पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद््देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान दिवस पर मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मेहता ने बताया कि पूगल पंचायत समिमि में 28 सितम्बर को, कोलायत में 03 अक्टूबर को, लूणकनसर व बज्जू में 06 अक्टूबर को और बीकानेर व खाजूवाला पंचायत समिति में 10 अक्टूबर को मतदान के चलते सार्वजनिक अवकाश घोधित किया गया हैं।
मतदान होने की स्थिति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवकाश घोषित
