Rajasthan Live 24×7

बीकानेर में फिर बंपर वैक्सीनेशन की तैयारी, कल 18 से 44 वालों को एक साथ लगेंगे टीके

 

बीकानेर में वैक्सीन लगभग खत्म हो चुकी है इसके बावजूद गुरुवार को मोबाइल वैन और घर-घर टीका लगाने का अभियान नहीं रूकेगा। सुबह नौ से पांच बजे तक अलग-अलग चौराहों पर वैक्सीन वैन मौजूद रहेगी। शुक्रवार को एक बार फिर बंपर वैक्सीनेशन की तैयारी हो रही है।

गुरुवार सुबह तक 32600 डोज वैक्सीन बीकानेर पहुंच जाएगी। इसी दिन जिले के सभी ब्लॉक में यह डोज पहुंचाकर अगले दिन के लिए टीकाकरण की रणनीति तैयार होगी। ऐसे में एक से दो दिन में ही लगभग 32 हजार लोगों को टीके लगाने की योजना है। इनमें से ज्यादातर 18 से 44 वर्ष वाले होंगे।

इससे इतर गुरुवार का दिन गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों के लिए इसलिए राहत वाला होगा क्योंकि उनके टिटनेस सहित जो रूटीन के टीके लगने से रह गए थे वे अब फिर से शुरू हो रहे हैं। गुरुवार को सभी केन्द्रों पर ये टीके लगेंगे।

दूसरी ओर बुधवार को जिले में 11 केन्द्रों पर कुल 812 टीके लगाए गए। घर-घर टीका, वैक्सीन ऑन व्हील सहित चुनिंदा केन्द्रों पर लगे इन टीकों में 442 18 से 44 वाले और 203 45 से अधिक उम्र वालों को पहला टीका शामिल हैं।

 

 

गुरुवार को एमसीएचएन-डे के कारण सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों का टीकाकरण कोविड से पूर्व की तरह शुरू कर रहे हैं। ऐसे में चुनिंदा केन्द्रों और मोबाइल वैन से वैक्सीनेशन होगा। शुक्रवार से फिर कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करेंगे।
डाॅ.राजेशकुमार गुप्ता, आरसीएचओ

18 से 44 वालों के लिए इसलिए बंपर वैक्सीनेशन की तैयारी :

1083390 है इस उम्र वाले बीकानेर में
179897 को अब तक लगा है टीका
16.60 प्रतिशत ही हो पाया है वैक्सीनेशन
आज यहां रहेगी वैक्सीन वैन
पहली डोज से वंचित 45 प्लस वालों के लिए वैक्सीन ऑन व्हील अभियान में गुरुवार को भी तीन वैन सुबह नौ से शाम को पांच बजे तक दो-दो घंटे एक चौराहे या प्रमुख मार्ग पर रहेगी।
मोबाईल वैन : 1… स्टेशन के सामने, जोशीवाड़ा, मोहता चौक, आचार्यों का चौक
मोबाईल वैन 2… जस्सूसर गेट के अंदर, ब्रह्म बगीचा नत्थूसर बास, नया शहर थाने के पीछे, मुरलीधर व्यास कालोनी, साहित्य अकादमी, पूगल फाँटा
मोबाईल वैन 3… रामदेव जी का मंदिर, सुजानदेसर, बोथरा चौक गंगाशहर, भीनासर, चौपडा बाडी ,गंगाशहर