लाखों के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, खोजी कुत्ते की मदद से 24 घंटे में ही आरोपी को किया गिरफ्तार
Kamal Swami
बीकनेर।
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खोजी कुत्ते की मदद से 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। सदर पुलिस ने आज डॉग स्क्वायड के जरिये चोरी के कुछ घंटों में ही आरोपी नाबालिग किशोर को दस्तायाब कर लिया है व जितेन्द्र पुत्र मेघराज को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एसआई रामफूल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल ही चोरी की घटना हुई थी। जिस पर जांच के दोरान पता चला कि चोरी आसपास के चोर ने ही की है। जिस पर खोजी कुत्ते की मदद से जांच की गयी तो खोजी कुत्ते ने नाबालिग किशोर को ट्रेस कर लिया। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दस्तायाब कर पुछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया हैं साथ ही इस चोरी में साथ देने वाले जितेन्द्र पुत्र मेघराज उम्र 19 निवासी नगर निगम के पीछे को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।
नाबालिग किशोर को सम्प्रेषण ग्रह भेज दिया गया है जबकि एक अन्य आरोपी जितेन्द्र से पुछताछ जारी है। आने वाले दिनों मेंं शहर में हुई और वारदातों से पर्दा उठ सकता हैं। इस टीम में एसआई रामफूल मीणा के साथ राकेश मीणा व पवन कुमार का सहयोग रहा।