- जयपुर
प्रदेश में पटाखा संग्रहण #Crackers के खिलाफ अब पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। #Jaipur जयपुर के एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब #Jodhpur जोधपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपयों के पटाखे बरामद किए गए हैं। दरअसल पटाखों पर बैन के बाद कारोबारी हाईकोर्ट तक गए थे लेकिन उनकी याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया था ओर #Rajasthan-Government सरकार की ओर से लगाए गए बैन को सही ठहराते हुए #Crackers-Banपटाखे बेचने पर पांबदी लगा दी। -
इस आदेश से पहले ही जयपुर जिले में तो सभी पटाखों की स्थायी दुकानों को सील कर दिया गया था। लेकिन जयपुर के बाद अब अन्य बड़े शहरों में भी सिलिंग की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस बीच पटाखे संग्रह करने वाले लोगों के खिलाफ जयपुर में प्रागपुरा, पावटा और दूदू में तीन एक्शन लिए गए। इनमें लाखों रुपयों के पटाखे बरामद किए गए। इसके बाद अब देर रात जोधपुर में देवनगर पुलिस ने अखलिया चौराहे के नजदीक कार्रवाई करते हुए करीब ढाई सौ किलो पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
-
इन पटाखों की कीमत लाखों रुपए हैं। इनको बिना वैद्य दस्तावेजों के संग्रहण किया गया था। गौरतलब है कि अब पुलिस मुख्यालय की ओर से भी प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पटाखे बेचने वालों ओर पटाखे चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखा संग्रहण के खिलाफ एक्शन में पुलिस, अब ढाई सौ किलो पटाखे यहां से पकडे
