युवक की हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 6 जनों को किया राउंडअप
Mayank Swami
श्रीडूंगरगढ़। शेरूणा में एक युवक को धारदार हथियार से हत्या कर फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रात से ही अपनी त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को राउंडअप कर लिया है। सीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में घटना के बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी कर गई थी। शेरूणा थानाधिकारी मनोज कुमार की टीम पूरी रात आरोपियों की तलाश में जुटी रही। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ लिया। ये भी 18-20 वर्ष उम्र के बताये जा रहे है। युवक गौरीशंकर पुत्र त्रिलोकनाथ श्रीडूंगरगढ़ के बरजांगसर का निवासी था जो हाल बीकानेर वैष्णो धाम के पीछे रहता था। अब पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।