- जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ( Goverment Oil Companies ) ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल ( Petrol-Diesal ) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। रविवार को डीजल ( Diesal ) के दामों में 21 पैसे और पेट्रोल ( Petrol ) के दाम में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई। तीन दिन में पेट्रोल के ( Crude Oil ) दाम में 49 पैसे और डीजल के दाम में 72 पैसे की बढ़ोतरी की जा चुकी है। शुक्रवार और शनिवार को भी तेल कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की थी। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 9 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 88.70 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं डीजल के दाम २1 पैसे की तेजी के साथ 79.99 रुपए प्रति लीटर पर आ गए है। पेट्रोल के दामों में 50 दिनों के बाद और डीजल के दामों में 41 दिनों के बाद हुई बढ़ोतरी हुई है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
- दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 71.07 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.16 रुपए और डीजल के दाम 77.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 83.03 रुपए और डीजल के दाम 74.64 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 84.53 रुपए और डीजल के दाम 76.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
कच्चे तेल के बाजार में तेजी
- यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने कोरोना वायरस से लडऩे के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इससे पेट्रो पदार्थों की मांग में भारी कमी आई है। यही कारण है कि यूरोप की कई रिफाइनरियां स्थायी रूप से बंदी के कगार पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि वहां नवंबर में पेट्रोल-डीजल के मांग में 15 से 20 फीसदी की कमी आने की संभावना है। दिसंबर में भी यही हाल रहेगा। इसके बावजूद, क्रूड के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी का रूख रहा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
- बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
- पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
