Rajasthan Live 24×7

लोगों ने शुरू किया रोहिंग्या घुसपैठियों को खदेड़ना

दिल्ली के उत्तम नगर(Uttam Nagar) बाजार के बारे में वीडियो में किए गए दावे पर एक ग्राउंड रिर्पोट में पूरे मामले के बारे में जब दुकानदारों से पूछा गया तो उनका कहना था कि रेहड़ी पटरी वाले दुकानों के सामने ठेले लगाकर सामान बेचते हैं। आने जाने के लिए जगह नहीं छोड़ते। लॉकडाउन खुलने के बाद जब इन्हें जगह खाली करने के लिए कहा गया तो वे सारे ठेले वाले अपने कई साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर दुकानदारों से मारपीट करने लगे। दुकानदारों ने यह भी कहा कि रेडी वाले

रास्ते पर चल रही महिलाओं पर टि प्पणी करते हैं। सड़क जाम कर ग्राहकों के साथ बेईमानी भी करते हैं।

ठेले वालों ने दुकानदारों के साथ की मार पीट

दुकानदारों से बातचीत के दौरान वहां मौजूद उदय बिष्ट(Uday bisht) नामक एक स्थानीय व्यापारी ने बताया कि “बीते माह 18 जून को सभी दुकानदारों ने मार्केट से ठेले और रेडी लगाने वालों को वहां से जाने के लिए मार्च निकाला था। जिसके बाद ठेले वालों ने दुकानदारों के साथ मा रपीट शुरू कर दी। जब लोगों ने दुकान के सामने से ठेला अलग करने के लिए कहा तो सब ठेले वाले इकट्ठे हो गए इसके बाद मामला बिग ड़ता चला गया। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका था।

दुकानदारों ने कहा बजरंग दल का धन्यवाद

उदय बिष्ट ने कहा कि “जब पुलिस आई तो मा रपीट पहले से चल रही थी, फिर पुलिस वाले आए तो वो लोग चले गए। ठेले वाले सभी दुकानदारों पर हावी हो गए थे”। मामले के 1 सप्ताह बाद दुकानदारों का यह कहना है कि अब ग्राहक भी आ रहे हैं और कमाई भी हो रही है, रास्ता साफ हो चुका है। हम बजरंग दल का धन्यवाद करते हैं। जो काम इतने दिनों में पुलिसकर्मी नहीं कर पा रहे थे। वह काम बजरंग दल वाले करके हम उनका एहसान मानते हैं। लोग अब दुकान में आने से हिचकते नहीं हैं। पहले ठेले के कारण दुकान के अंदर जाने में हिचकिचाते थे।

उत्तम नगर मामले की ग्राउंड रिपोर्ट, देखे वीडियो

पुलिस प्रशासन हमारे साथ– स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने अपना द र्द बयां करते हुए कहा कि “सभी दुकानदारों की भाजपा जिलाध्यक्ष साथ और SHO के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद हमने भाजपा(BJP) के जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा(Himashu Sharma) से बात भी की। उन्होंने प्रशासन के द्वारा लिए जाने वाले कदम पर बताया कि ठेले वालों की जांच होगी और समस्त ठेले रेडी वालों को यहां से दूर किया जाएगा। पूरे रास्ते पर गाड़ियों के आने जाने का रास्ता नहीं होता था। आम जनता को काफी दि क्कत होती थी। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने दुकानदारों को स तर्क रहने के लिए सुझाव दिया है। हिमांशु नामक व्यक्ति कहते हैं कि “हम सभी जनता के साथ हैं और सरकार एवं पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए तैयार है।”