राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नत्थूसर बास बीकानेर में कल से तीन दिवसीय काढ़ा वितरण का आयोजन।
Mayank Swami
बीकानेर/14 सितम्बर
आयुर्वेद विभाग राजस्थान एवं भ. ला. दुग्गड़ आ. वि. भा. सरदारशहर के सयुंक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य संरक्षण हेतु काढा वितरण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मुख्य सहयोगी विप्र फाउंडेशन बीकानेर जोन B-1 रहेगा।
आज नत्थूसर बास में कल के आयोजन के लिए बैनर का अनावरण कर आसपास के लोगों को काढा वितरण शिविर के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ गोविंद जी ओझा, डॉ रामकुमार शर्मा, डॉ ओमप्रकाश गौड़ और मुकुन्द ओझा सारस्वत मौजूद रहें।