जीप चालक के टक्कर मारने से एक की मौत , मुकदमा दर्ज
Kamal Swami
बीकानेर।
लापरवाही से गाड़ी चलाकर मोटर साइकिल के टक्कर लगाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में परिवादी रामनिवास पुत्र रामेश्वरलाल निवासी स्वरूपदेसर ने जीप आरएनसी 7480 के चालक के खिलाफ टक्कर मारने से एक की मौत होने का मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
घटना कल शात करीब साढ़े सात बजे रातडिय़ा फांटे के पास की हैं। परिवादी ने बताया कि आरोपी चालक गफलत ओर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भतीजे सुनील की बाइक को टक्कर मारी। जिससे परिवादी के भतीजे की बाइक अनबैलेंस हो गयी और गिर गया। जिससे प्रार्थी के भतीजे सुनील की मौत हो गयी और राजेश को चोटें लग गयी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन ओर आसपास के लोग पहुंचे तब तक अज्ञात जीप चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सुरेंद्र कुमार एसची को सौंपी हैं।