अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय गणित दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न
Kamal Swami
बीकानेर
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेरके गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित सोनी ने राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाष डाला । इस संगोष्ठी में भारत के महान् गणितज्ञ रामानुजन की जीवनी व उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की गई।
डाॅ. अमित सोनी ने बताया कि रामानुजन ने बिना किसी की सहायता लिये ज्यादातर प्कमदजपजपमे और मुनंजपवदे के रूप में संकलित किये थे। जिसके कई नतीजे मौलिक थे, जिसमें रामानुजन प्राइम नम्बर, रामानुजन थीटा फंक्षन, विभाजन सूत्र और मोक थीटा फंक्षन थे। इसके अलावा रीमैन श्र्ंखला और जीटा फंक्षन के कार्यात्मक समीकरणों पर उन्होने काम किया था।
इस संगोष्ठी में महाविद्यालयके प्राचार्य डाॅ. जयप्रकाष भामू ,रजिस्ट्रार डाॅ. मनोज कुड़ी, डाॅ. मनोज कुमार सोनी, डाॅ. राधा माथुर, डाॅ. शौकत अली, विजय कुमार माकड़ ने भी अपने विचार रखे और आभार प्रकट किया।