Rajasthan Live 24×7

रास्ते में बाइक फिसलने से एक भाई की मौके पर मौत, दो भाई घायल, देखे खबर

लापरवाही कई बार इतनी भारी पड़ती है कि जान ही गंवानी पड़ जाती है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार दोपहर ऐसा ही हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, एक ही बाइक पर तीन भाई गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक फिसल गई और एक भाई पास ही लगे तारों में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो भाई घायल है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

तीनों दूर जाकर गिरे लेकिन एक भाई खेत के किनारे लगे तार से जा उलझा। उसके सिर पर चोट लगी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों भाई लालासर गांव के हैं और इनमें गेनाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाई का श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।