Rajasthan Live 24×7

धूमावती जयंती के अवसर पर धूमावती माता के चरण धुलवाकर किया माता का पूजन

श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए धूमावती जयंती के अवसर पर धूमावती माता के चरण धुलवाकर संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में माता का पूजन किया गया । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में जारी कोरोना महामारी के कारण इस बार वृद्ध माताओं को धूमावती जयंती पर आमंत्रित नहीं किया गया है और केवल एक माता को बुलाकर विधि विधान से उनका पूजन कर भेंट सामग्री प्रदान की गई । पंडित घनश्याम आचार्य ने धूमावती माता की पौराणिक कथा का वाचन करते हुए धूमावती जयंती की महत्ता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, अनिल शर्मा, घोटूलाल परिहार आदि उपस्थित हुए ।