Rajasthan Live 24×7

अब 20 सितंबर तक नहीं खुलेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर ,पढ़े पूरी खबर

बीकानेर। राज्य सरकार ने 7 सितंबर से मंदिर खोलने के निर्देश दिए है। लेकिन बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमित के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट व कमेटियां मंदिरों को कुछ दिनों के लिए और बंद रखने का निर्णय ले रही हैं। सालासर हनुमान जी मंदिर, पूनरासर हनुमान जी मंदिर के बाद अब देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता के मंदिर को 20 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय मंदिर कमेटी द्वारा लिया गया है। कमेटी के नरेश दान इस संबंध में जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया है। जिसमें बताया गया है कि फिलहाल जिले में बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य के लिए मंदिर खोलना उचित नहीं होगा।