rajasthanlive24x7,बीकानेर से दिल्ली की उड़ान अब बिना किसी वीकली ब्रेक के हफ्ते के सातों दिन ऑपरेशनल रहेगी। आगामी एक मार्च से बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरेगी। हर दिन ये फ्लाइट दिल्ली से दोपहर साढ़े बारह बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेगी। फिर ढाई बजे यही फ्लाइट बीकानेर से दोपहर ढाई बजे टेक ऑफ करेगी और दिल्ली एयरपोर्ट पर पौने चार बजे लैंड करेगी। पहले कोविड के चलते यही फ्लाइट जनवरी से हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरती थी,फिर फरवरी में 4 दिन,फिर मध्य फ़रवरी से 5 दिन चलाने का फैसला किया गया और अब हफ्ते के सातों दिन दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट यात्रियों को उपलब्ध रहेगी।
अब रोज इस तारीख से दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट की सुविधा रहेगी उपलब्ध
