-
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़, नोखा व देशनोक की नगर पालिकाओं के भविष्य का फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। कांग्रेस, भाजपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विकास मंच के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की पिछले एक महीने की मेहनत का परिणाम आने के साथ ही नए पालिकाध्यक्ष का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
-
श्रीडूंगरगढ़ के चालीस वार्ड, नोखा के 45 वार्ड और देशनोक के पच्चीस वार्डों की मतगणना अभी कुछ देर बाद शुरू हो जाएगी। इन तीनों पालिकाओं में मतदान के लिए दल सुबह सात बजे से पहुंचना शुरू हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर एक बजे तक तीनों पालिकाओं के सभी परिणाम सामने आ जायेंगे।
हो चुकी है बाड़ेबंदी
-
तीनाें पालिकाओं में अध्यक्ष पद के दावेदार और वरिष्ठ नेताओं ने संभावित पार्षदों की बाड़ेबंदी कर ली है। नोखा में जहां झंवर परिवार स्वयं बाड़ेबंदी की व्यवस्था देख रहे हैं, जबकि देशनोक में बीकानेर नगर निगम से जुड़े एक वरिष्ठ भाजपा नेता के नेतृत्व में बाड़ेबंदी हुई है। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ में भी पूर्व विधायक ही संभावित पार्षदों के संपर्क में है। नोखा में जहां कांग्रेस टक्कर में नहीं है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ व देशनोक में कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला है।
