Rajasthan Live 24×7

कल बाजार बंदी के साथ NEET परीक्षा , परीक्षार्थी के रहने,खाने व नाश्ते की अव्यवस्था, आख़िर कहाँ जाए

बीकानेर। रविवार को देश स्तर पर नीट की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिसके तहत रविवार को बीकानेर में भी 22 सेन्टर बनाएं गये है। इन सेन्टरों पर परीक्षा देने के लिये संभाग व राज्य से हजारों विद्यार्थी आएंगे। वहीं कई परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ भी बीकानेर पहुंचेगें। लेकिन बीकानेर में कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन है। महज आवागमन की आवाजाही रहने के आदेश हो रखे है। लेकिन अब सवाल उठता है कि बीकानेर में बाजार बंद होने के कारण होटल,रेस्तरां,चाय-नाश्ते की दुकानें बंद रहेगी। ऐसे हालात में इन परीक्षार्थियों के रहने,खाने व नाश्ते की अव्यवस्था हो जाएगी।  इस स्थिति को देखते हुए परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिला कलक्टर इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता दिखाएं तो शायद परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले परिजनों को परेशानी कम हो सकती है।