अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
sukhdev singh
खाजूवाला।
चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
लगातार दूसरी बार खाजूवाला सीएचसी में चोरी की वारदात की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े सीएचसी में दवाई लेने आए एक शख्स की मोटरसाइकिल मात्र 3 मिनट में ही चोरी हो गई ।
दो अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चुराकर ले गए। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी लिखित में पुलिस थाना में दी है।
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दो कैडब्ल्यूएम निवासी वीरू राम अपने परिजन को दवाई दिलाने अस्पताल में आया था ।
डॉक्टर को दिखाने गया तोपीछे से दो युवकों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। विदित रहे कि इससे पहले भी गत दिनों अस्पताल परिसर से ही एक मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। अब इस घटना के बाद लोगों में मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़े रखने का भय व्याप्त हो गया है।
वाहनों को सही जगह पर खड़ा कर रखने के लिए एक व्यक्ति को लगाया गया था ।लेकिन अब वाहन खड़ा करने के स्थान पर कोई नहीं होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।