नाबालिगा को आधी रात के समय घर से बहला फुसलाकर भगा ले गए, दो पर मामला दर्ज
Mayank Swami
बीकानेर एक नाबालिगा को बहला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जसरासर थाना पुलिस ने गांव जसरासर से एक नाबालिगा को आधी रात के समय घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में चूरू जिले के गांव जोगलसर निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।नाबालिगा के पिता की ओर से मंगलवार देर शाम दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस को बताया गया है कि आरोपी जोगलसर निवासी नौलाराम जाट व लक्ष्मणराम जाट पुत्रगण भैराराम जाट ने रविवार 25 अप्रैल को तडके 2.30 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिगा पुत्री को उसके ही घर से बहला-फुसलाकर भगा कर ले गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई रामवतारा को जांच दी गई है।