पॉलिथीन मुक्त के लिए कागज का 156 फीट चौड़ा ठोंगा बनाकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश,देखे विडियो
Kamal Swami
बीकानेर।
भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती आज भाजपा देशभर में मना रही है। हालांकि इस बार कोरोना काल होने के कारण सभी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से सादगीपूर्वक मनाये जा रहे है। इसी क्रम में लिम्का बुक अवार्डी बीकानेर के धर्मेन्द्र अग्रवाल ने जूनागढ़ के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए पॉलिथीन मुक्त के लिए 11&156 फीट चौड़ा लिफाफा (ठोंगा) बनाकर संदेश दिया। इस मौके पर धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पॉलिथीन मुक्त के लिए कागज का ठोंगा बनाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।