Rajasthan Live 24×7

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर थाने में मृतक के बड़े भाई रूदल उर्फ रामु राम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना कल डागा सिरेमिक्स फैक्ट्री गाढ़वाला की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई फुदल जो कि मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।