छत्तरगढ़ एसडीएम जीतुंसिह मीणा ने रविवार को कोर कमेटी सदस्यों की एक बात बैठक छत्तरगढ़ पंचायत परिसर के सभागार में छत्तरगढ़ व चार एडब्लुएम जनप्रतिनिधियों,बीएलओ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पंचायत कार्मिकों की उपस्थिति में तहसीलदार कुलदीप सिंह कस्वा,थानाधिकारी रतनलाल,सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन भाटी,सरपंच खिंयाराम मेघवाल,ग्राम विकास अधिकारी प्यारेलाल कड़वासरा,रामदेव शर्मा सहित अन्य से आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोरोना महामारी समाप्ति की और है उम्मीद है कि अगले सप्ताह कोरोना महामारी मुक्त क्षेत्र को जाएगा लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है जिसे की तीसरी लहर लाने की संभावना जताई जा रहीं हैं लेकिन इसका भी मुकाबले हमे इसी तरह करना है तभी जाकर आप द्वारा की जा रही दिनरात मेहनत का फल मिलेगा एसडीएम जीतुंसिह मीणा ने बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपना अभियान जारी रखने का आह्वान किया इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप सिंह कस्वा व थानाधिकारी रतनलाल ने भी अपने विचार रखें।
