Rajasthan Live 24×7

मेयर पति को ACB ने किया गिरफ्तार, संघ प्रचारक को भी बनाया आरोपी

 

जयपुर की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम को आज ACB ने मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। राजाराम को आज गहन पूछताछ के लिए एसीबी के मुख्यालय बुलाया गया था। राजाराम के साथ कथित वीडियो में नजर आए संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम को भी इस रिश्वत मामले में आरोपी बनाया गया है।राजाराम ने जयपुर में सफाई करने वाली कम्पनी BVG से 276 करोड़ रुपए के भुगतान की एवज में 20 करोड़ रुपए के कमीशन की मांग की थी। जारी हुए वीडियो में एक आईएएस अफसर का भी नाम सामने आया था,उस ऑफिसर की भूमिका की भी जांच की जारी है।