Rajasthan Live 24×7

पूगल फांटे के पास लगी भीषण आग,पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर, देखे वीडियो

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल फांटे के पास अभी अभी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की लपटें आसमान को छू रही है। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है यह भीषण आग एक खाली प्लाट में लगी है। इस प्लांट में कबाड़ का सामान रखा हुआ था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।