Rajasthan Live 24×7

सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महाजन भाजपा इकाई कार्यकर्ताओं ने बनाई खुशियां बांटी मिठाइयां

बीकानेर।

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सीपी जोशी के मनोनीत करने पर महाजन भाजपा इकाई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई एवं बधाई प्रेषित की है। महाजन मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार पारीक के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व सरपंच हरीराम देहर,पंचायत समिति सदस्य राहुल पारीक,कैलाश पुरोहित, संजय राठी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सावन पुरोहित, श्याम स्वामी, विनोद गोदारा, सूर्य प्रकाश,महेंद्र सिंह रतनलाल बोहरा महावीर पुरोहित हनुमान देराश्री सोनू सिंह विकास ओझा वीर सिंह आदि ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी एवं भाजपा केंद्रीय संगठन का आभार व्यक्त करते हुए नए नेतृत्व में भरोसा जताया।