पंजाब राजस्थान लाइव 24×7। देश की राजधानी दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद लगातार नित नए फैसले लेती जा रही है। अब पंजाब सरकार ने पंजाब में चलने वाले जुगाड़ू वाहनों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि जुगाड़ू वाहन यातायात एक्ट की उल्लंघन करते है। वही जुगाड़ साधन गरीबों के लिए रोजी-रोटी का साधन है। जुगाड़ू वाहनो को चलाने वाले गरीबों के लिए अब यह नई समस्या बनकर उभरा है।
लेकिन सरकार ने पंजाब में जुगाड़ वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हद से ज्यादा इन जुगाड़ू वाहनों पर इंसान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना व वाहनों के जरिए सीमेंट,बजरी व अन्य सामान का ले जाना प्रमुख है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है।
