Rajasthan Live 24×7

लो जी अब इनको हुआ बर्ड फ्लू, यह कितना खतरनाक?

 

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर बदनाम हो चुके चीन में अब इंसान में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद एक डर का माहौल बन गया है। दरअसल, आमतौर पर मुर्गियों में पाए जाने वाले बर्ड फ्लू वायरस के स्ट्रेन एच-10 एन-3 (॥10हृ3) से चीन में पहली बार इंसान के संक्रमित होने का मामला सामने आया है। हालांकि इंसानों में बर्ड फ्लू से संक्रमण का पहला मामला साल 1997 में हांगकांग में सामने आया था, लेकिन वो दूसरा स्ट्रेन था। अब सवाल उठता है कि आखिर बर्ड फ्लू वायरस इंसानों के लिए जानलेवा होता है या नहीं, तो इसका जवाब है हां। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह वायरस पक्षियों और मुर्गियों के लिए जितना जानलेवा होता है, उतना ही यह इंसानों के लिए भी होता है। रिपोट्र्स के मुताबिक, 1997 से लेकर अब तक बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ महीने पहले भारत में भी मुर्गियों और पक्षियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला था, लेकिन इससे इंसान संक्रमित नहीं हुए थे