नई दिल्ली अगर अब तक आपके आध्धर से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं हुआ है तो अब लिंक कराना और आसान हो गया है। इसके लिए आपको किसी डाक्यूमेंट की जरूरत नहीं है। आपको केवल अपने आधार सेंटर तक जाना है और वहां अंगूठा लगाना (बायेमेट्रिक आथंटिकेशन) है। एक या एक से अधिक करेक्शन के लिए आपको केवल 50 रुपये ही फीस देनी है।
#UpdateMobileInAadhaar
Watch this video to know how to add/update mobile to Aadhaar. You’ll be charged ₹50 for the mobile update, with or without other demographic data updates. #AddMobileToAadhaar #AadhaarUpdatehttps://t.co/EvV5l4VR6H— Aadhaar (@UIDAI) May 18, 2021
आधार सम्बंधित सेवाओं के शुल्क यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित हैं। यदि कोई आपसे से अधिक शुल्क वसूलने का प्रयास करता है, तो आप अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या help@uidai.gov.in पर ईमेल करके अथवा https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर भी दर्ज करा सकते हैं।
बता दें uidai ने ट्वीट के जरिए बताया है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हमारे सहयोगी बनें और इस सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर ईमेल करें। आप अपनी शिकायत https://resident.uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं।
