Rajasthan Live 24×7

ये मौहल्ला छोड़कर चले जाओं नहीं तो हम तुम्हारे घर की औरतों को नहीं छोडग़े, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी, जाने पूरा मामला

बीकानेर। स्कूटी के सामने स्कॉर्पियों रोककर युवती के कपड़े फाड़ देने और थाने चली जाने पर बोरिया बिस्तर गोल कर देने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ नाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना आज दिन में साढ़े बारह बजे के आसपास स्वराज नगर की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

प्राथी ने बताया कि उसकी बहन स्कूटी सिख रही थी। इसी दौरान दोनो आरोपी स्कार्पियों गाड़ी लेकर आए और स्कूटी सिख रही उसकी बहन के आगे रोक दी। जब प्रार्थी ने मना किया और कहा कि ये मेरी बहन है तो आरोपी आग बबूला हो गए। आरोपियों ने अपन धौंस दिखाते हुए परिवादी के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। जब प्रार्थी की माँ बीच बचाव करने के लिए आयी तो आरोपियेां ने परिवादी की माँ और बहन के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे और कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर पडोसी बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी और कहा कि तुम ये मौहल्ला छोड़कर चले जाओं नहीं तो हम तुम्हारे घर की औरतों को नहीं छोडग़े। आरोपियों ने इसके बाद परिवादी को डराते धमकाते हुए कहा कि अगर थाने गए तो तुम्हारे बोरियां बिस्तर गोल कर दूंगा। जिसके बाद आरोपियों ने बीच बचाव करने आए पडौसी का हाथ पकड़ कर गाड़ी स्टार्ट की और घसीटते हुए दूर तक ले गए। इस दौरान परिवादी की मां के टक्कर लगी जिससे वह बेहोश हो गयी। परिवादी ने बताया कि आरोपियेां ने जाते जाते हमें जान से मारने की धमकी भी दी।