Rajasthan Live 24×7

देर रात पुगल रोड़ पर ट्रेलर ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर,महिला की मौत

बीकानेर। कल रात नयाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेलर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी है। घटना जैसलमैर रोड़ पर स्थित आभा पैलेस के सामने चौराहे की हैं। जहां से निकल रहे मोटर साइकिल सवार को टक्कर लगी हैं। पता चला है कि मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थें। जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी हैl घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मोटर साइकिल और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया हैं। हालांकि ट्रैलर चालक मोके से फरार हो गया हैँ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी हैं। घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया ।