मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) के लखनऊ(Lucknow) स्थित घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) के घर की देर रात उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) ने सर्च अभियान शुरु कर दिया। देर इस मामले के होने से घर वाले चौंक गए। यह यह तलाशी अभियान क्यों चला और उसके पीछे क्या वजह रही। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से समझाते हैं।
पुलिस ने की पूछताछ नही बताया कारण
गौरतलब है कि देर रात मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) के घर पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। मीडिया खबरों के अनुसार पुलिस वालों ने मुनव्वर के परिवार वालों से कई तरह के सवालात किए हैं। इस घ टना से परिवार वाले काफी ज्यादा परे शान है। परिवार वालो का कहना है कि पूछने पर पुलिस(Police) वालों ने कुछ भी नहीं बताया कि आखिर वे किस कारण उनके में घर की तलाशी ले रहे हैं। मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) की बेटी का कहना है कि प्रशासन बदले की भावना से इस प्रकार के काम कर रहा है।
बेटी फौजिया राणा का बयान
आपको बता दें कि मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) की बेटी और कांग्रेस नेता फौजिया राणा(Congress Leader faujiya Rana) ने कहा है कि उनके परिवार को बेवजह परे शान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा उनके परिवार को ड राया जा रहा है। इस स्थिति में फौजिया ने सभी जानकारों से मदद की अपील की है। इस पूरे मामले पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मेरे बी मार पापा को बिना किसी कारण परे शान किया गया। पता नहीं क्यों प्रशासन हमारे पापा औऱ हम लोगों से ब दला ले रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के घर के अंदर तक पहुंच आई। पुलिस ने घर में बनी लाइब्रेरी की तलाशी ली और मेरे पिता मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) को घर के बाहर बैठा दिया। इसके अलावा पुलिस द्वारा फौजिया की 16 वर्षीय बेटी का मोबाइल फोन(Mobile Phone) ज ब्त कर लिया गया है।
मामले पर मुनव्वर राणा का आया बयान
इस पूरे मामले से परेशान होकर मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) ने भी बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पुलिस ने जब रदस्ती उनके घर में घुस कर तलाशी ली है। पुलिस के पास सर्च वारंट भी नहीं था। राणा के मुताबिक, पुलिस ने मुझसे कहा कि, आप हटिए आपसे कुछ भी लेना देना नहीं है। इस पर मैंने कहा कि मैं उसका पिता हूं। जब मैंने पुलिस से पूछा कि आपके पास कोई सर्च वारंट है, तो उन्होंने कुछ नहीं बोला और घर की तलाशी लेने लगे। यहां तक कि परिवार वालो का रास्ता भी रोक दिया गया। घर में न मीडिया(Media) को आने दिया और न वकीलों(Lawyers) को। यह गुं डागर्दी नहीं है तो और क्या है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि पुलिस की यह कार्र वाई बिकरू कां ड की याद दिलाता है। मुझे इन पुलिस में से कोई मा र भी देता और न भी मा रता तो मेरे हालात ऐसे हैं कि मैं मर जाता।