ब्लॉक बीकानेर की ग्राम पंचायत सींथल का निरीक्षण, आचार्य ने एक आवास लाभार्थी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई
sukhdev singh
Rajasthan live 24×7 bikaner।
ग्राम पंचायत सींथल मेंविकास अधिकारी के आदेशों की पालना में सर्किल के सहायक विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र स्वामी व कनिष्ठ तकनीकी सहायक श्री देवेंद्र द्वारा निरीक्षण किया गया।इसके अलावा जिला कलेक्टर महोदय व जिला परिषद के आदेशों की पालना में प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण पखवाड़ा अभियान के तहत चल रहे आवासों का भौतिक सत्यापन किया व बिना चालू आवास वालों को चेतावनी देकर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य साथ रहे।ओर पूर्व वार्ड पंच मान,पंचायत सहायक रमेश बीठू ने भी साथ साथ मौका स्थल का निरीक्षण करवाया।
गौरतलब हो बुधवार को सींथल में एक आवास लाभार्थी जो नशा कर रहा था ने श्रीमान सम्भागीय आयुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आचार्य ने उनको नशा छोड़ने की शपथ दिलाई।हालांकि बहुत समझाने के बाद माने उन्हाने माना भी की नशा नही करना चाहिए किन्तु में तो शौकिया नशा करता हूँ। उन्हाने हाथ मे ले रखी चिलम को एक तरफ रखकर शपथ ली।