खाजूवाला। भगवा वस्त्र धारी कुछ महिला व पुरुषों की टोली सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में घूम घूम कर भिक्षा मांग रही है। अचानक आई 10 से 15 लोगों की यह टोली पूरे खाजूवाला में घूम रही है उसको लेकर प्रशासन को भी संभवत जानकारी नही दी गई है । सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए लेकिन इन लोगों के द्वारा संभवत ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है । सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बाहर से लोगों को पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया जाना आवश्यक होता है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार ऐसा संभलता नहीं हुआ।कुछ लोगों का यहां तक अंदेशा है कि यह लोग घूम घूम कर क्षेत्र के घरों की रेकी कर रहे हैं। ये लोग कहां से आए और इनका यहां आने का क्या मकसद है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। क्या खाजूवाला पहुंचने के बाद उन्होंने प्रशासन को सूचना दी अथवा नहीं इसके बारे में भी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। लेकिन खाजूवाला की विभिन्न गलियों मोहल्लों बाजार में इन लोगों को देखा जा सकता है जिसमें आधे पुरुष और आधी महिलाएं हैं कुल मिलाकर यह 10 से 15 लोगों की टोली है सभी ने भगवा वस्त्र धारण कर रखे हैं।अपने आपको बाबा कहने वाले यह भक्त रूपी लोग खाजूवाला की विभिन्न गलियों में दिखाई दे रही है ।प्रशासन को इस बारे में संभवत जानकारी नहीं है। अगर आने वाले दिनों में कोई बड़ी अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्या ऐसे लोगों को खाजूवाला में घूमने फिरने की प्रशासन द्वारा छूट दी गई है अथवा नहीं,इसके बारे में कह नहीं सकते। खाजूवाला पुलिस द्वारा ऐसे लोगों से पूछताछ करनी चाहिए उनकी पहचान करना अति आवश्यक है ऐसे लोगों को सीमावर्ती क्षेत्र में घूमने फिरने की परमिशन किसने दी यह भी एक बड़ा सवाल है।
महिला पुरुष की 10-15 मांगने वाले लोगों की टोली घूम रही खाजूवाला में, क्षेत्र में रैकी की आंशका पुलिस को भनक तक नहीं
