Rajasthan Live 24×7

एक अन्य मंदिर में चोरी की वारदात को किया स्वीकार, चोरी किया गया माल भी किया बरामद

बीकानेर/श्रीगंगानगर। मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ की गयी है। जहां पर पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिनसे पूछताछ में एक अन्य मंदिर में चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया हे। एसआई जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी दी है। बता दे कि कल अंबेड़कर पार्क के पास रामदेव मंदिर से चोरी की गयी थी। चोरों ने मंदिर से चांदी के लोटे और नकदी चोरी किए थें।