अगर आप भी जमीन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आज के समय में हर कोई प्रॉपर्टी बिजनेस करना चाहता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा कमाई होती है। लोग अच्छी डील की तलाश में रहते हैं। तो आपको बता दें कि यह डील सत प्रतिशत मुनाफे का है। राष्ट्रीय राजमार्ग(National Highway) के समीप माइक्रो मार्केट में जमीनों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। NH के किनारे अगर आपकी भी है जमीन तो आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
JLL ने जारी की रिपोर्ट
जेएलएल(JLL) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जल्दी ही नेशनल हाईवे के पास जमीनों के दाम में 60 से लेकर 80 फीसदी तक उछाल देखने को मिल सकता है। कैसे और कहां से आप इस डील का फायदा उठा सकते हैं, इस बारे में आइये आपको विस्तार से बताते हैं।
आने वाले 5 वर्षों में विकास के कार्य होगा पूरा
NHAI द्वारा 22 राज्यों में 650 संपत्तियों के बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) ने जानकारी दी है। एनएचएआई ने कुल 3,000 हेक्टेयर जमीन पर प्राइवेट सेक्टर(Private Sector) के साथ मिलकर आने वाले 5 साल में विकास का कार्य करने का निर्णय लिया है। 650 में से 94 साइट ऐसे हैं, जो दिल्ली(Delhi) और मुंबई एक्सप्रेसवे(Mumbai Expressway) से सटे हैं। 376 साइटों पर काम जारी है। यह नए हाईवे एक्सप्रेस वे पर और लगभग 180 मौजूदा साइट राजमार्ग पर है।
नए इन्वेस्टर्स को हो सकता है फायदा
जेएलएल के रणनीतिकार और मूल्यांकन सलाहकार ए. शंकर के अनुसार, एनएचएआई(NHAI) आने वाले सालों में इंडियन हाईवे नेटवर्क के नवीनिकरण को प्रमुखता से देखेगा। इसका सीधा फायदा राजमार्गों का प्रयोग करने वालों, मार्केट प्लेयर्स, डेवलपर्स, इंवेस्टर्स और फैसिलिटी ऑपरेटर्स को मिलेगा। स्पष्ट लैंड टाइटल, प्री-अप्रूव्ड साइट्स, लैंड यूज में बदलाव नहीं करने से डेवलपर्स और इंवेस्टर्स के लिए ग्रोथ के नए दरवाजे खुल सकते हैं।
निजी क्षेत्र में होगा 4800 करोड़ रुपये का निवेश
जेएलएल के सलाहकार शंकर ने कहा कि “सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हमारा अनुमान यह है कि आने वाले समय में एनएच के पास की जमीनों के रेट में 80 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है। एनएच बन जाने के बाद सुविधाएं बढ़ने लगेंगी। जिस से कि दुबारा से जमीन के मूल्य में 25 फीसदी की तेजी आएगी। एनएचआई की इन योजनाओं में निजी क्षेत्र के निवेशक अगले 5 साल में करीब 4,800 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले हैं। एक अनुमान के अनुसार इस निवेश से कम से कम 15 से 30 फीसदी रिटर्न प्राप्त किया जा सकेगा।