खाजूवाला बिश्नोई धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर आज,शिविर की तैयारियां पूर्ण
sukhdev singh
खाजूवाला।वैशाखी पर्व महावीर जयंती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर खाजूवाला बिश्नोई धर्मशाला में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
लगभग 10 बजेके आसपास रक्तदान शिविर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति मारवाड़ जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाले इस शिविर में लगभग 600 यूनिट रक्तदान होने का अनुमान जताया गया है ।
वही समिति के संचालक डॉक्टर पुनाराम रोझ के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर पीबीएम अस्पताल से रक्त एकत्रित करने वाली टीम कुछ ही देर में खाजूवाला पहुंचने वाली है। वहीं जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति मारवाड़ जन सेवा समिति के कार्यकर्ता भी खाजूवाला पहुंच चुके हैं।