राशिफल
  • मेष-लाभ बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार अद्भुत हो गया है। बहुत अच्‍छी स्थिति हो चुकी है आपकी। केवल अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी सब ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।
  • वृषभ-शासन सत्‍ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य,व्‍यापार,प्रेम अच्‍छा है। अद्भुत समय है। शनिदेव की अराधना करें।
  • मिथुन-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। हर दृष्टिकोण से अच्‍छा समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम,व्‍यापार सब अच्‍छा दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करें।
  • कर्क-अभी आपके लिए बहुत अच्‍छा समय नहीं है।। थोड़ा कठिन समय है। बचकर पार करें। आने वाले दिन आपके हैं। नीली वस्‍तुओं का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें।
  • सिंह-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है। नीली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।
  • कन्‍या-विरोधी परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होगा। प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति में आ गया है। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा चल रहा है।शनिदेव की अराधना करें।
  • तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तू-तू,मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार अच्‍छी स्थिति में आता जा रहा है। शनिदेव को प्रणाम करें। उनमें आस्‍था रखें। निश्चित लाभ मिलेगा।
  • वृश्चिक-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना न भूलें। लाल वस्‍तु पास रखें।
  • धनु-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। योजनाओं को कार्यरूप दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलने लगा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
  • मकर-स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर समस्‍याएं खत्‍म हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सबकुछ बहुत बढि़या स्थिति में आ चुका है। नीली वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।
  • कुंभ-सितारों की तरह चम‍कते जा रहे हैं। हर तरह से आपका कद बढ़ रहा है। अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार शुरू हो गया। प्रेम,व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
  • मीन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। आज के दिन थोड़ा बचाकर चलें। बाकी सब ठीक ठाक है। प्रेम में थोड़ी दूरी है। व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।