Rajasthan Live 24×7

रविवार को आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर, 22 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी सड़क मार्ग से प्रस्थान कर रविवार रात्रि 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री भाटी सोमवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सर्किट हाउस में आमजन से मिलेंगे व जनसुनवाई करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री मंगलवार को श्रीकोलायत पंचायत समिति में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक आमजन से मुलाकात करेंगे तथा दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय व उपखंड स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वे बुधवार प्रातः 9 बजे बीकानेर से चूरू के लिए प्रस्थान करेंगे।