बीकानेर में दूसरी लहर आने के बाद आज पहला ऐसा दिन है जब बीकानेर कोरोना मुक्त हुआ है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में अब एक भी कोरोना का सक्रिय मामला नहीं है।
हालांकि बीकानेर के जामसर में कल और आज एक एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन दोनों संक्रमित मरीजों को बीकानेर का नहीं मान रहा हैं। जबकि दोनों संक्रमित मरीजों की जांच बीकानेर में हुई है और फिलहाल दोनों मरीज बीकानेर में ही है। यह दोनों ही संक्रमित मरीज बीकानेर मूल के नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि इनमें से एक संक्रमित बिहार मूल का है वही दूसरा संक्रमित मरीज उड़ीसा मूल का है। यह दोनों संक्रमित मरीज जामसर के एक प्लांट में आए हुए हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीकानेर में एक भी सक्रिय मामला नहीं है लेकिन दूसरी तरफ बीकानेर में अब भी दो सक्रिय मामले मौजूद है बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग बीकानेर को फिलहाल कोरोना मुक्त मान रहा है। आपको बता दें मुख्य सचिव निरंजन आर्य बीकानेर दौरे पर हैं संभव है इसके चलते भी बीकानेर को कोरोना मुक्त बताने की कवायद चल रही हो।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया बीकानेर को कोरोना मुक्त, जबकि अभी भी है 2 एक्टिव केस, जाने पूरा मामला
