- जयपुर. दीवाली का त्योहार नजदीक है. दीवाली का पूरा महीना फेस्टिवल सीजन होता है. लिहाजा रेलवे (Railway) ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुये देशभर में 196 नई पैसेंजर ट्रेनें चलाने (New passenger trains) का फैसला किया है. ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 30 नवंबर चक चलेगी. इन 196 ट्रेनों में उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से में 16 ट्रेनें आई हैं. वहीं 9 ट्रेनें ऐसी भी हैं जो NWR से गुजरेगी जिनका यहां स्टॉपेज होगा. इस ट्रेनों में यात्रियों के कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना होगा और रिजर्वेशन लेकर ही इनमें यात्रा कर सकेंगे.
ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व समय पर ही संचालित होग
- दूसरे शहरों में रोजगार करने वाले लोगों को दशहरे और दीवाली के मौके पर अपने घर जाना होता है. कोरोना काल से पहले घर जाने का सबसे मुफीद साधन रेलवे हुआ करता था. लेकिन कोरोना काल में देशभर में सीमित मात्रा में ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है. त्योहार के मौके पर इस स्थिति को सामान्य बनाने के लिए रेलवे ने देशभर में 196 पैसेंजर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो ट्रेन के जरिए घर पहुंचना चाहते हैं. ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व समय पर ही संचालित होगी.
ये हैं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
- 01. गाड़ी संख्या 02988-87 अजमेर-सियालदाह – डेली
02. गाड़ी संख्या 02989-90 अजमेर-दादर – सप्ताह में तीन बार
03. गाड़ी संख्या 09601-02 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी – वीकली - 04. गाड़ी संख्या 09707-08 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस – डेली
05. गाड़ी संख्या 02495-96 बीकानेर-कोलकाता – वीकली
06. गाड़ी संख्या 02473-74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस – वीकली
07. गाड़ी संख्या 02489-90 बीकानेर-दादर – सप्ताह में दो बार
08. गाड़ी संख्या 02458-57 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला – डेली
09. गाड़ी संख्या 02482-81 श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन – डेली
10. गाड़ी संख्या 04520-19 भंटिडा-दिल्ली जंक्शन – डेली
11. गाड़ी संख्या 02940-38 जयपुर-पुणे – सप्ताह में दो बार
12. गाड़ी संख्या 02973-74 जयपुर-इंदौर – सप्ताह में दो बार
13. गाड़ी संख्या 09717-18 जयपुर-दौलतपुर चौक – सप्ताह में तीन बार
14. गाड़ी संख्या 04817-18 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस – सप्ताह में दो बार
15. गाड़ी संख्या 04887-88 बाड़मेर-ऋषिकेश – डेली
16. गाड़ी संख्या 04854-64-66 जोधपुर-वाराणसी – डेली
